World

चक्रवात टाउते ने राजस्‍थान में दी दस्‍तक, आज भी दिल्‍ली-यूपी समेत कई राज्‍यों में बरसेंगे बादल..

 अरब सागर से उठे चक्रवात टाउते ने मंगलवार देर रात राजस्‍थान में दस्‍तक दी थी.इसके बाद यह और कमजोर होकर निम्‍न दबाव के क्षेत्र में बदल गया. हालांकि इसके प्रभाव के कारण बुधवार को भी राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई हिस्‍सों में बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को भी इन राज्‍यों के अधिकांश हिस्‍सों में बारिश होगी. साथ ही तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है.

किन राज्यों में बारिश होने का अनुमान

आईएमडी ने बताया कि गुजरात में भीषण बारिश का कारण बनने के बाद चक्रवात के पश्चिमी विक्षोभ के साथ सम्पर्क में आने की वजह से राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है. अगले दो दिनों में इसके उत्तर पूर्व में राजस्थान से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर आगे बढ़ने का अनुमान है.

वहीं चक्रवात टाउते के प्रभाव के कारण पूरे उत्‍तराखंड में भी बारिश का दौर जारी है. राज्‍य में 21 मई तक बारिश का अनुमान है. वहीं चमोली जिले में भी बारिश होती रही. जबकि हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है. केदारनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले अन्‍य स्‍थानों पर भी बर्फबारी दर्ज की गई है. 

‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

वहीं आईएमडी ने दिल्‍ली-एनसीआर के लिए बुधवार को ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की थी. हालांकि गुरुवार को भी दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश जारी रहेगी. साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया था.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.