आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे और इसी के चलते वह पद छोड़ रहे हैं। बाली ने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भेज दिया है।
साल 2020 में बाली आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वयं उन्हें आप की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद लगातार पार्टी में बाली का कद बढ़ता चला गया। कुछ माह के भीतर वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। कुछ माह बाद इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बने और पार्टी ने अपनी पहली सूची में उन्हें काशीपुर से विधायक प्रत्याशी बनाया। बाली चुनाव तो नहीं जीत सके लेकिन वह लगभग 16,000 वोट हासिल करने में सफल रहे।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.