Politics

अब अपने दम पर लड़ेगा दलित समाज-आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेकर

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेकर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनकी पार्टी और समाजवादी पार्टी में गठबंधन नहीं हो सका है.

चंद्रशेखर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के क‌ई मुद्दों पर बात हुई. लेकिन बात नहीं बनी. अगर सरकार बनती भी तो हमारे प्रतिनिधि वहां नहीं होंगे. अखिलेश जी सामाजिक न्याय को नहीं समझते. उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी को रोकना है. लेकिन अखिलेश जी को दलितों की जरूरत नहीं है. अखिलेश यादव ने हमें अपमानित किया.

चंद्रशेखर ने बताया कि अखिलेश यादव ने कल कहा था कि शाम तक जवाब देता हूं, अभी तक नहीं फोन आया. हमने 1 महीने 10 दिन अखिलेश जी से बात की थी, उन्होंने तय कर लिया है कि दलितों की लीडरशिप खड़ी नहीं होने देनी. हमने तय कर लिया है कि हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में नहीं जा रहें हैं.

उन्होंने कहा कि मैं 25% दलितों के हितों की रक्षा के लिए हूं. दलित समाज अपनी लडाई खुद लड़ेगा. अपने दम पड़ लड़ेंगे. हमने कोशिश की थी कि बिखरे विपक्ष को एकजुट करें. बहन जी से भी प्रयास किया था लेकिन बात नहीं बनीं.

चंद्रशेखर ने कहा कि बीजेपी सरकार को रोकने के लिए हमने सभी काम किया. पिछले 9 साल से हम लोगों की बीच में हैं. हमने बहुत मुश्किल से अपने लोगों में विश्वास पैदा किया है. हमारे लोगों का मानना है कि अगर सरकार बनती है और हमारा लीडर वहां नहीं होगा तो हमारा काम नहीं हो पाएगा.

उन्होंने कहा कि दो दिन तक यहां रहने और एक महीने तक अखिलेश यादव जी से बात करने के बाद मुझे अंत में लगता है कि उन्हें बहुजन समाज की जरुरत नहीं है. वो इस गठबंधन में दलित समाज को नहीं चाहते. अखिलेश यादव अब तक सामाजिक न्याय को नहीं समझ पाए हैं.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.