Politics

PUNJAB POLITICS ALERT – नवजोत सिद्धू पहुंचे पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के घर, परगट भी मौजूद

रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करके समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। दोपहर में खन्ना में विधायकों से मुलाकात के बाद वह पूर्व मंत्री अवतार हैनरी घर पहुंच गए हैं। यहां वह अवतार हैनरी के साथ उनके बेटे और विधायक बावा हैनरी से मुलाकात कर रहे हैं। उनके साथ जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह भी मौजूद हैं। परगट एक दिन पहले पटियाला में सिद्धू के घर हाजिरी लगा चुके हैं।

जैसा की देखने में आता है ,पूर्व मंत्री अवतार हैनरी और उनके विधायक बेटे बावा हेनरी के रिश्ते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ खास नहीं है। कांग्रेस की पिछली सरकार के समय में भी अवतार हैनरी का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से 36 का आंकड़ा ही रहा था।

बावा हैनरी जालंधर उत्तरी सीट से विधायक हैं। उनके अलावा जालंधर जिले से कांग्रेस के चार विधियाक हैं। इनमें विधायक राजिंदर बेरी, शाहकोट के विधायक लाडी शेरोवालिया, जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू और करतारपुर के विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह हैं। इनमें से कौन-कौन सिद्धू से मिलने पहुंचेगा इस पर भी नजर रहेगी।

जालंधर आने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू लुधियाना के खन्ना में कांग्रेस के दो विधायकों गुरकीरत सिंह कोटली और लखवीर सिंह लक्खा से मुलाकात कर चुके हैं। अपने समर्थन में विधायकों को लामबंद करने के लिए रविवार सुबह से सक्रिय हैं। सुबह पटियाला के भी दो विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया है।

इससे पहले सिद्धू के साथ बैठक में जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ-साथ गुरदासपुर से विधायक बरिंदर पाहड़ा और मोगा से विधायक दर्शन सिंह बराड़ भी शामिल हुए। यह मीटिंग घनौर से विधायक मदन लाल जलालपुर के घर में गांव जलालपुर में हुई थी। इसके बाद सिद्धू पटियाला लौट आए थे और बाद में खन्ना पहुंच गए।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.