Politics

पंजाब: सिद्धू मांग रहे हैं डिप्टी सीएम का पद, कैप्टन ने किया मना..

पंजाब में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के भीतर कलह और रार का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और  नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की खाई पाटने की कोशिशों में लगी हुई है.

पार्टी का मानना है कि अगर दोनों के बीच रार ठनी रही, तो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है.एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिद्धू, राज्य के उपमुख्यमंत्री या पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते हैं लेकिन कैप्टन उन्हें मंत्री बनाना चाहते हैं. मुख्यमंत्री, सिद्धू की मांग पर किसी भी कीमत पर राजी नहीं हैं. वहीं सिद्धू मंत्री पद को लेकर तैयार नहीं हैं. 

जाखड़ ने कहा- स्थिति को सुलझाने की कोशिश जारी

जाखड़ ने कहा कि स्थिति को सुलझाने की कोशिश जारी है. हालांकि पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि सिद्धू ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि पार्टी पर दबाव बन सके. ऐसे में पार्टी को सिद्धू की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. पार्टी नेताओं का कहना है कि सिद्धू, सिर्फ अमृतसर तक ही सीमित हैं और सीएम, दिवंगत भाजपा अरुण जेटली को अमृतसर से हरा चुके हैं.


रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी नेताओं का कहना है कि पंजाब कांग्रेस के पास कैप्टन से बड़ा चेहरा नहीं है. पार्टी अगर कैप्टन को नजरअंदाज करेगी तो उसके लिए जीत आसान नहीं होगी. दूसरी ओर हाल ही में संपन्न हुए चार राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हुए चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन देखते हुए कांग्रेस, कैप्टन पर दबाव बनाने की हालत में नहीं है. ऐसे में कांग्रेस आगामी चुनाव भी कैप्टन की अगुवाई में लड़ सकती है.

उधर सिद्धू के विकल्पों पर बात करते हुए कुछ कांग्रेस का दावा है कि उनके पास ज्यादा विकल्प नहीं है. किसान आंदोलन के बाद आगामी चुनाव में भाजपा को कुछ खास मिलने उम्मीद नहीं है. वहीं आम आदमी पार्टी की हालत राज्य में कमजोर होती जा रही है. माना जा रहा है कि अगला चुनाव कांग्रेस और अकाली दल के बीच होगा. पार्टी नेताओं का मानना है कि तमाम नाराजगी के बाद भी सिद्धू, कांग्रेस के साथ ही रहेंगे.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.