World

फार्मर्स कोऑपरेटिव IFFCO के मालिक सालों से लगा रहे थे सरकार को चूना, अब फंसे CBI की जाल में..

CBI ने फार्मर्स कोऑपरेटिव IFFCO के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO यूएस अवस्थी और इंडियन पोटाश लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर परविंदर सिंह गहलोत, उनके बेटे सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है.

एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि फर्टिलाइजर के आयात और सब्सिडी क्लेम करने में गड़बड़ी करने की वजह से ये केस दर्ज किए गए हैं. इन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद CBI ने अवस्थी और गहलोत के दिल्ली, मुंबई और गुड़गांव सहित 12 ठिकानों पर छापेमारी की है.

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान अवस्थी के घर से 8.80 लाख कैश और गहलोत और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर 5.76 करोड़ रुपए की FD मिली है. CBI को गहलोत के घर से 14 बैंक खातों और 19 प्रॉपर्टी के डिटेल मिले हैं. गहलोत की ये प्रॉपर्टी मुंबई, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में है.

महंगे दामों पर फर्टिलाइजर्स आयात करते थे

CBI की तरफ से दायर केस में अवस्थी और गहलोत पर आरोप लगाया गया है कि वे विदेश से महंगे दामों पर फर्टिलाइजर्स आयात करते थे और सरकार से उस पर ज्यादा सब्सिडी लेते थे. इसके साथ ही सप्लायर से इन कंपनियों के अधिकारी अपना कमीशन लेते थे. ये फर्टीलाइजर्स किसानों को वाजिब दाम पर बेचा जाता है और कंपनियों को सरकार की तरफ से सब्सिडी लेती हैं. CBI के प्रवक्ता आरसी जोशी ने एक बयान जारी कर बताया है कि ज्यादा सब्सिडी क्लेम करके सरकार को धोखा देने और किसान इंटरनेशनल ट्रेडिंग FZE के जरिए महंगे भाव पर फर्टिलाइजर्स आयात करने का आरोप है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.