प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भावनगर पहुंच गए हैं। आज वे गुजरात में चक्रवात तूफान टाक्टे से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे।
इस तूफान के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।दिल्ली से सीधा भावनगर पहुंचे प्रधानमंत्री अब अमरेली, गिर सोमनाथ और भावनगर जिले का हवाई निरीक्षण करेंगे। यहां के बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद जाएंगे और वहां राज्य मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा वरिष्ठ सचिव स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चक्रवाती तूफान टाक्टे से हुए नुकसान का आकलन करेंगे। गुजरात CMO ने इस बात की जानकारी मंगलवार को ट्वीट के जरिए दी।
हाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और चक्रवाती तूफान से राज्य में पैदा हालात का जायजा लिया क्योंकि सोमवार रात वहां तूफान के कारण भूस्खलन भी हुआ। बता दें कि तूफान आज कमजोर हो गया है लेकिन हवा अभी भी 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जारी है। उत्तरी भारत के कई इलाकों में इस तूफान का असर देख गया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में इसके कारण बारिश हो रही है।
तटीय इलाकों में भारी नुकसान, 13 मरे
गुजरात में चक्रवात टाक्टे ने तबाही मचाई है। यहां अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। चक्रवात से हुए नुकसान के सर्वे के बाद सरकार इसका मुआवजा देगी। गुजरात में बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि चक्रवाती तूफान की वजह से 16,000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 40 हजार से ज्यादा पेड़ और एक हजार से ज्यादा बिजली के खंभे इसकी वजह से उखड़ गए।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.