World

‘शो मस्ट गो आन’ का मंत्र दे गए डा. केके अग्रवाल..

बेसहारा मरीजों के लिए सहारा रहे विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डा. केके अग्रवाल अब नहीं रहे। चिकित्सा के पेशे से जुड़ कर उन्होंने करोड़ों रुपये अर्जित तो नहीं किए लेकिन बेसहारा, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों, सैकड़ों बच्चों के दिल की बीमारियों का निश्शुल्क इलाज कराकर एक बड़ी लकीर जरूर खींच दी है।

 डा. अग्रवाल उस समय भी आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के इलाज के लिए तत्पर रहे, जब वह बड़े निजी अस्पताल से जुड़े थे।उनका मानना था कि इलाज से मरीज की जान बचाई जा सकती है, लेकिन जागरूकता से करोड़ों लोगों को स्वस्थ रखा जा सकता है। अपनी इस सोच को वह आखिर तक आगे बढ़ाते रहे। वर्धा स्थित महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से एमबीबीएस व एमडी की पढ़ाई करने वाले डा. अग्रवाल की अध्यात्म में भी गहरी आस्था थी।वह प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक श्रीमद्भगवद् गीता का पाठ व गायत्री मंत्र का उच्चारण करते थे।

एलोवेदा नामक किताब भी लिखी

उन्होंने एलोवेदा नामक एक किताब भी लिखी है। इसमें उन्होंने माडर्न मेडिसिन व वेद में वर्णित प्राचीन वैदिक ज्ञान के संयोजन पर जोर दिया गया है।

डीएमए (दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन) का अध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने एसोसिएशन के मुख्यालय में अल्कोहल व मांसाहार का इस्तेमाल बंद करा दिया था। वह कहा करते थे कि ज्यादातर मरीजों को बगैर सर्जरी के ठीक किया जा सकता है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की वह निश्शुल्क जांच कराते थे। आइएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कारपोरेट अस्पतालों में जांच और इलाज के महंगे खर्च को कम करने लिए सरकार को कुछ अहम सुझाव भी दिए थे, जिसका बाद में एसोसिएशन ने ही विरोध कर दिया।

शो मस्ट गो आन’ का दे गए मंत्र डा. अग्रवाल

पेशे के प्रति कितने ईमानदार थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संक्रमित होने के बाद जब वह सीटी स्कैन के लिए जा रहे थे। उसी समय फोन आने पर रास्ते में ही उन्होंने मरीज को चिकित्सीय परामर्श दिया। वह दुनिया से अलविदा होने से पहले ‘शो मस्ट गो आन’ का मंत्र दे गए हैं।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.