COVID Latest Update

ब्लैक फंगस के लक्षण और कारण,ब्लैक फंगस और कोविड-19 के बीच क्या है संबंध?

कोरोनावायरस ने पूरी दुनियां को हलकान कर रखा है, इस वायरस की वजह से लाखों लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना के बदलते स्वरूप ने लोगों की मुश्किले बढ़ा रखी है। 

जहां कोरोनावायरस से लोग बेहद डरे हुए थे, उसी के साथ अब म्यूकोरमायकोसिस जिसे ब्लैक फंगस कहते हैं लोगों के लिए परेशानी का सबब बना गया है। देश में कोरोना के मरीज़ों के साथ ही इन मरीज़ों की संख्या भी तेज़ी से बढ़ती जा रही है। मेडिसिननेट की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड ​​​​-19 के साथ-साथ म्यूकोरमायकोसिस भी हो सकता है। यह बीमारी उन मरीज़ों को हो सकती है जो गंभीर रूप से बीमार हैं या जिन्हें आईसीयू में रखा जा रहा है या जिन्हें मधुमेह या एचआईवी जैसी बीमारियां हैं।

क्या है ब्लैक फंगस? और यह कब होता है?

ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमायकोसिस आंखों की बीमारी है जिसका शिकार होने पर मरीज की आंखों की रोशनी तक जा सकती है। आईसीएमआर ने बताया है कि यह बीमारी शरीर में बहुत तेजी से फैलती है जिससे बॉडी के कई अंगों पर असर पड़ सकता है। आपको बता दें कि फंगल इंफेक्शन कोरोना से ठीक होने के बाद या ठीक हो रहे मरीजों में देखने को मिल रहा है। भारत में ब्लैक फंगस के कई मामले सामने आए हैं। यह फंगल इंफेक्शन नया है जिसपर तेजी से रिसर्च चल रही है जल्द ही इस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

कोरोनावायरस और म्यूकोरमायकोसिस

यह बीमारी म्यूकोर्मिसेट्स नामक सूक्ष्म जीवों के एक समूह के कारण होती है, जो पर्यावरण में प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं, और ज्यादातर मिट्टी में तथा पत्तियों, खाद एवं ढेरों जैसे कार्बनिक पदार्थों के क्षय में पाए जाते हैं। आमतौर पर हमारा इम्यून सिस्टम ऐसे फंगल संक्रमण से आसानी से लड़ लेता है, लेकिन कोविड-19 हमारे इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है। कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाईयां इम्यून सिस्टम पर असर डालती है।  इन कारकों के कारण कोविड-19 मरीजों को म्यूकोर्मिसेट्स जैसे सूक्ष्म जीवों के हमले के खिलाफ लड़ाई में विफल होने के नए खतरे का सामना करना पड़ता है।

ब्लैक फंगस के लक्षण:

ब्लैक फंगस ज्यादातर उन्हीं मरीजों में देखने को मिला है जो कि डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे मरीजों को डायबिटीज पर कंट्रोल रखना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लैक फंगस के कारण

1.सिर दर्द

2. बुखार

3.आंखों में दर्द

4. नाक बंद या साइनस के अलावा देखने की क्षमता पर भी असर पड़ता है।

ब्लैक फंगस होने का कारण:

म्यूकोरमायकोसिस या ब्लैक फंगस मुख्य रूप से उन लोगों को प्रभावित करता है जिन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हैं या जो दवाएं ले रहे हैं और जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.