World

चीन में शक्तिशाली तूफान, हुई सात लोगों की मौत, 239 घायल, स्थानीय लोगों को क्‍यों हो रही है हैरानी, जानिए

चीन के दो शहरों वुहान (Wuhan) और सूझोऊ (Suzhou) में आए शक्तिशाली तूफानों ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। इन तूफानों से भारी नुकसान हुआ है। इन दोनों ही शहरों में कई घर ध्वस्त हो गए और निर्माणाधीन स्थलों पर ज्यादा तबाही हुई। तूफान से सात लोगों की मौत हो गई और 239 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों को तूफान आने पर आश्चर्य है। आमतौर पर इस क्षेत्र में तबाही मचाने वाले तूफान नहीं आते हैं।

वुहान में तूफान का कहर

 तूफान रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर आया और इस दौरान 86 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। तूफान की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई निर्माणाधीन अस्थाई छतें और पेड़ उखड़ गए। इससे भारी नुुुुुकसान की खबर है। 

शेंगजे शहर में भी बर्बादी

इससे करीब 90 मिनट पहले जियांग्सु प्रांत से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व में स्थित शेंगजे शहर में एक अन्य तूफान आया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए। तूफान से शेंगजे में फैक्ट्रियों की इमारतें ध्वस्त हो गईं और बिजली केंद्रों को भी नुकसान पहुंचा है।

चीन ने माउंट एवरेस्ट चढ़ाई पर लगाई रोक

वहीं समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने माउंट एवरेस्ट चढ़ाई पर रोक लगा दी है। यह रोक विदेशी पर्वतारोहियों के माध्यम से कोरोना संक्रमण आने की आशंका में लगी है। चीन का मानना है कि नेपाल की तरफ से एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पर्वतारोहियों से भी उसकी तरफ से जाने वाले पर्वतारोही संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। नेपाल की कोरोना महामारी के कारण हालत खराब है। इसीलिए चीन नेपाल की सीमा पर हर तरह की सावधानी बरत रहा है। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.