child dies after eating maggie in uttar pradesh
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस खबर ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है. यहां एक 10 साल के बच्चे की मैगी खाने से मौत हो गई. वहीं, परिवार के 6 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए. परिवार के सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
लगभग हर उम्र के लोग मैगी खाना पसंद करते हैं. ये जल्दी से पक जाने वाला एक टेस्टी जंक फूड है. लेकिन पीलीभीत में मैगी खाने से एक परिवार के 6 सदस्य बीमार हो गए, साथ ही एक 10 साल के मासूम की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, इन सभी लोगों ने मैगी खाई थी, जिसके बाद सभी को उल्टी और दस्त होने लगे. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. हालांकि सभी इलाज के बाद ठीक हो गए है. आपको बता दें कि घटना हजारा क्षेत्र के राहुल नगर की है.
मैगी खाने के बाद परिवार के सभी सदस्यों की तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद सभी लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन इलाज में सुधार न होने पर CHC पूरनपुर ले जाया गया. इलाज के बाद सभी ठीक हो गए हैं, लेकिन 10 साल के बच्चे की मौत से लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.