गुरदासपुर
विजय शर्मा
हेरोइन और हथियारों की खेप बॉर्डर पर छोड़ने आए पाकिस्तानी तस्करों की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक BSF जवान घायल हुआ है। वहीं पाकिस्तानी तस्कर हथियार और हेरोइन की खेप छोड़कर फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद BSF ने रात को ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।
तलाशी के दौरान इलाके से BSF ने 47 पैकेट हेरोइन, 7 छोटे पैकेट अफीम, एक नोरिंको चाइना मेड पिस्टल व दो मैग्जीन, .30 कैलेबर 44 राउंड, 4 एके 47, 7.62 कैलेबर के 74 राउंड, 1 पेइट्रो बेरेटा 9 एमएम इटालियन पिस्टल, एक मैग्जीन व 12, 9एमएम के राउंड बरामद किए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ शुक्रवार अलसुबह 5 बजे के करीब हुई। BSF के जवान हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह ने गुरदासपुर के गांव चंदू वड़ाला स्थित चैक पोस्ट के करीब कंटीली तारों के आगे कुछ हरकत देखी। उन्होंने सतर्क होते हुए गोलियां चलाईं तो दूसरी तरफ से पाकिस्तानी तस्करों ने भी फायर किया। इसमें हेड कांस्टेबल घायल हो गए।
गोलियों की आवाज सुनकर अन्य जवान भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मोर्चा संभाल लिया। दोनों पक्षों के बीच काफी समय फायरिंग हुई। फिर तस्कर मौका देख भाग गए। वहीं ज्ञान सिंह को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया गया है। हालांकि उनकी हालत अब स्थिर है।
मुठभेड़ के बाद BSF के जवानों ने रात के समय ही सर्च ऑपरेशन चलाने का फैसला किया। अधिक फॉग होने के कारण तस्करों ने खेप पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन BSF के जवानों ने सतर्क होकर इस प्रयास को विफल कर दिया। सर्च ऑपरेशन में नशे और हथियारों की खेप मिल गई है। 15 फीट लंबी प्लास्टिक की पाइप भी बरामद की गई है, जिसके जरिए तस्कर खेप को भारतीय सीमा में भेजने का प्रयास कर रहे थे।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.