कोरोना संकट से वैसे तो पूरा देश परेशान है, लेकिन पंजाब में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. दरअसल, पंजाब में अब तक सिर्फ 2877 लोगों का सैंपल इकट्ठा किया गया है. खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मान रहे हैं कि यह आंकड़ा काफी कम है. हालांकि, उनकी दलील है कि अभी सिर्फ तीन जगह टेस्ट हो रहा है. और तीन जगह के लिए परमिशन मांगी गई है.
शुक्रवार को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम सिर्फ किसानों को लॉकडाउन में छूट देंगे, क्योंकि इस बार अच्छी फसल हुई है. कोरोना के कारण आंकड़े भयावह हैं. चीजें अच्छी नहीं हैं और लोगों को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है. हम दोपहर में कैबिनेट में फैसला करेंगे कि लॉकडाउन के संबंध में हम क्या करने जा रहे हैं. अभी लॉकडाउन हटाना सही नहीं होगा.
सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि दुनिया भर से 95,000 लोग अमृतसर और अन्य स्थानों पर वापस आए हैं. उन्हें नियंत्रित रखना हमारा मुख्य ऑपरेशन बन गया है. वह नियंत्रण में हैं. निजामुद्दीन का मसला भी आ गया. निजामुद्दीन से लौटे 533 लोग क्वारनटीन हैं. सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसानों के लिए हम सुविधा कर रहे हैं कि कैसे वो अपनी फसल को देखभाल करें. उन्होंने बताया कि पंजाब में 27 केस कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के हैं, जो विदेश नहीं गए. 2,032 लोग क्वारनटीन हैं. 61831 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री है.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.