Categories: ChandigarhPunjab

चंडीगढ़ में मां, बेटे और बेटी की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला पिता

चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह की शुरुआत बेहद सनसनीखेज खबर के साथ हुई. मनीमाजरा में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई और एक की हालत बेहद गंभीर है.

घर में मां, बेटे और बेटी की लाश और खून से लथपथ पड़ा पिता. यह नजारा गुरुवार सुबह चंडीगढ़ के मनीमाजरा के एक घर में देखने को मिला. अज्ञात बदमाशों ने मॉर्डन कॉम्प्लेक्स के मकान नंबर 5012 में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी.अज्ञात बदमाशों की ओर से किए गए हमले में बचा घर का मालिक घायल अवस्था में मिला. उसे आनन-फानन में नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है और तफ्तीश शुरू कर दी है.

murder spot

पुलिस के मुताबिक, मनीमाजरा क्षेत्र के मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के मकान नंबर 5012 में संजय अरोड़ा अपने परिवार के साथ रहते हैं. बुधवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने संजय की पत्नी सरिता, बेटी सांच और बेटे अर्जुन की हत्या कर दी. तीनों के सिर और गर्दन पर तेज धार हथियार के निशान हैं, जबकि संजय अरोड़ा खून से लथपथ मिले. उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

चंडीगढ़ में ट्रिपल मर्डर की खबर पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है. एसपी क्राइम विनीत कुमार ने बताया कि लाश को कब्जे में ले लिया गया और मामले की जांच की जा रही है.पुलिस के मुताबिक संजय अरोड़ा इस मकान में लगभग 1 साल पहले ही अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ किराए पर रहने आया था. संजय की पंचकूला सेक्टर 9 में कृष्णा डेरी के नाम से एक डेरी चला रहा है.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

23 hours ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.