जालंधर
(सुखविंदर बग्गा)
जालंधर सूची पिंड में कुछ दिन पहले ,मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में गोली चलाने के मामले में ,थाना रामामंडी की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था और जब पुलिस ने आरोपी के करोना टेस्ट करवाए, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर थाना रामामंडी की पुलिस में दहशत फैल गई .
उसके संपर्क में रहने वाले पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए जाएंगे और उन्हें होम कोरोनटाइन किया जाएगा. बताया जा रहा है कि 21 जून को मामूली बात को लेकर कुछ लोगों में झगड़ा हो गया था ,जिसमें एक युवक ने गोलियां चला दी थी .युवक की पहचान जुगराज सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह निवासी कंथू नंगल मजीठा रोड अमृतसर के रूप में हुई थी .
पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जब उसका मेडिकल करवाया था ,तो उसका करोना टेस्ट भी लिया गया था और आरोपी का करोना टेस्ट पोस्टिव आ गया .जानकारी देते हुए एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह चेतरा ने बताया कि उसके संपर्क में रहने वाले एएसआई जसविंदर सिंह,हेड कांस्टेबल ओंकार सिंह, कांस्टेबल परमिंदर सिंह व मलकीत सिंह के सैंपल लिए जाएंगे और थाने में सभी मुलाजिमों को टेस्ट करवाने की अपील की गई है.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.