Categories: IndiaPunjab

दिल्ली एनसीआर समेत दहले पंजाब और अन्य राज्य , पाकिस्तान का रावलपिंडी बना भूकंप का केंद्र

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए.

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए. दिल्ली के साथ-साथ कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. लोग भूकंप से बुरी तरह से डरे हुए हैं. भूकंप के झटके 4 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए हैं.

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 नापी गई है, इसका केंद्र पाकिस्तान के रावलपिंडी के पास बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के जाटलान इलाके में भूकंप का केंद्र था. यह जगह लाहौर से करीब से 173 किलोमीटर दूर था. भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गया है.

भूकंप के झटके  पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, गुरदासपुर में भी महसूस किए गए हैं. वहीं भूकंप के झटके हरियाणा गुरुग्राम में भी महसूस किए गए हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

शुरुआती खबरों के मुताबिक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. भूकंप का केंद्र पाकिस्तान का जाटलान इलाका बताया जा रहा है. पाकिस्तान से सटे होने के चलते जम्मू-कश्मीर में भूकंप का असर ज्यादा महसूस किया गया है.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.