पंजाब में एक बार फिर पुलिस व गैंगस्टर में मुठभेड़ होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार शहर घरियाला में आज सुबह पुलिस और गैंगस्टर के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान गैंगस्टर की कार खेतों में गिर गई और वह मौके से पुलिस पर फायरिंग करके फरार हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस अमृतसर को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसके पास अवैध हथियार और नशीला पदार्थ हैं और पुलिस उसकी तलाश कर रही है, वह आज बार्डर क्षेत्र के पास सप्लाई करने आया है। इसी बीच काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने जाल बिछाते हुए सफेद स्विफ्ट कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान गैंगस्टर ने अपनी कार तेज रफ्तार से चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद कोहरे के कारण उसकी कार गांव करियाला के पास रेलवे फाटक पर खेतों में जा गिरी।
इसी बीच कार से बाहर निकलते वक्त गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आरोपी कोहरे का फायदा उठाकर रेलवे लाइन के रास्ते मौके से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सदर पट्टी की पुलिस के अलावा तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.