Punjab

वार्ड नंबर 14 में आप नेता गौरव कौशल लगातार कर रहे हैं लोगों की समस्याओं का समाधान

बुढ़ापा और विधवा पेंशन फार्म भरने का लगा इलाके में आज पहला कैंप

जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की छत्रछाया में उनके हल्के के अधीन पड़ते करीब-करीब बहुत से युवा नेता इन दिनों अपने-अपने वार्डों में एक्टिव दिखाई दे रहे हैं, जिनमें 68 नंबर वार्ड से जहां निखिल अरोड़ा, 51 नंबर वार्ड से दीपक व वार्ड नंबर 14 से गौरव कौशल का नाम सबसे ऊपर इन दिनों जालंधर सेंट्रल में चर्चा का विषय बना हुआ है |

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गौरव कौशल लगातार लोगों में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करते जा रहे हैं | गौरव कौशल ने वार्ड नंबर 14 के बुजुर्ग लोगों के लिए जहां बुढ़ापा पेंशन भरने का काम शुरूकर दिया है | वहीं विधवा महिलाओं के भी फार्म लगातार भर रहे हैं | उनके द्वारा इलाके लोगों की सेवा करने के जज्बे को देखकर जहां इलाका निवासी उनसे प्रभावित हैं वहीं जालंधर सेंट्रल से से विधायक रमन अरोड़ा भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं |

विधायक रमन अरोड़ा का कहना है कि गौरव कौशल बीते काफी समय से अपने वार्ड नंबर 14 में जनता की सेवा करते दिखाई दे रहे हैं | उनका यह कदम काफी सराहनीय है | इस दौरान बातचीत करते हुए वार्ड नंबर 14 के गौरव कौशल ने बताया कि वह सेवा भावना के साथ ही जहां पहले जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के साथ जुड़े थे, लेकिन लोगों की समस्याओं को देखते हुए अब उनके मन में लोगों की सेवा करने की इच्छा जागी है |

इसके लिए वह लगातार जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के दिए गए आशीर्वाद से इलाके के लोगों से जहां मेल जोल बढ़ा रहे हैं, वहीं इलाके के लोगों की समस्याओं को लगातार सुन कर उनकी परेशानियों का हल भी निकालने की कोशिश विधायक रमन अरोड़ा के मार्गदर्शन से कर रहे हैं | यह कार्य वह सिर्फ और सिर्फ लोगों की सेवा भावना के तौर पर कर रहे हैं और लगातार इस सेवा को वह बिना किसी स्वार्थ के जारी रखेंगे | वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि विदेश से शिक्षा हासिल कर के भारत लोटे गौरव कौशल में यह जज्वा देखकर हमें काफी ख़ुशी हो रही है कि इलाके के इस पढ़े-लिखे होनहार लड़के ने समाज की सेवा का बीड़ा उठाया है |

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.