breaking news
बटाला के पास के गांव रायमल में सोमवार की देर रात को एक पुलिसकर्मी के घर के पास एक धमाका हुआ। इस धमाके की पुष्टि बकायदा तौर बटाला के एसससपी सुहेल कासिम मीर ने की है। एसएसपी ने फिलहाल इसे लो इंटेसिटी का धमाका बताया है। फिलहाल इस धमाके में किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दूसरी तरफ क्षेत्र में हुए धमाके से गांव में डर का माहौल पाया जा रहा है।
पंजाब पुलिस में तैनात जतिंदर सिंह और उसके चाचा का घर सांझा है। सोमवार की रात को दो बाइक सवार आए और घर पर कोई विस्फोटक चीज फैंक कर फरार हो गए। विस्फोट होते ही घर की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूट गए। इसके अलावा खड़ी कार के शीशे भी टूट गए।
गांव रायमल के पास ही सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का जदी गांव धारोवाली भी है। इस संबंध में बटाला के एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी के घर के पास धमाका तो हुआ है, लेकिन धमाका लो इंटेसिटी का है। पुलिस की फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और धमाके के कारण पता लगा रही है।
उन्होंने ने कहा कि इसे ग्रेनेड हमला कहना अभी जल्दबाजी होगी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल किसी का जानी का नुकसान नही हुआ है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.