Categories: JalandharPunjab

जालंधर सिविल अस्पताल :नवजन्मे बच्चे को अगवाह करने में अस्पताल का स्टाफ था शामिल,पुलिस ने नकोदर से बच्चा किया बरामद

child recovered after being sold
newborn child kidnapped from civil hospital jalandhar

जालंधर
ईशान जुनेजा

जालंधर के सिविल अस्पताल से अगवाह किया गया बच्चा पुलिस ने बरामद कर लिया है। जालंधर सिविल अस्पताल में नवजन्मे बच्चे को लेकर काफी हंगामा हुआ था तथा बच्चे की परिवार वालों ने आरोप लगाए थे कि उनके नवजन्मे बच्चे को किसी ने अगवाह कर लिया है।

आपको बता दे, कि बीते वीरवार को सिविल अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ था। बच्चे की मां खुशबू व बच्चे के पिता दीपक ने कहा था कि उनकी मां जयंती देवी रिसेप्शन पर फाइल बनवाने गई थी लेकिन , जब वह वापस आए तो बच्चा गायब था, जिसके बाद सिविल अस्पताल में हंगामा हो गया था।

बताया जा रहा है कि अगवाह किये गए बच्चे को नकोदर के पास किसी गांव से बरामद किया गया है। जानकारी अनुसार बच्चे को परिवार के हवाले कर दिया गया है तथा उसकी निगरानी परिवार के लोग ही कर रहे हैं।बच्चे की मां अभी भी सिविल अस्पताल में दाखिल है।

उधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस मामले में पुलिस ने अस्पताल स्टाफ के साथ साथ कुछ अन्य लोगों को भी काबू किया है। इस मामले में जिला पुलिस की तरफ से जल्द ही पूरी जानकारी मुहैया करवाई जा सकती है।बच्चे को किसने और किस कारण से किडनैप किया गया था, इस बात को लेकर जालंधर पुलिस कमिश्नर जल्दी ही जानकारी मुहैया करवा सकते हैं।

ALSO,WATCH

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.