जालंधर में कोरोना वायरस के 16 नए पॉजिटिव केस शुक्रवार को सामने आए हैं। जालंधर में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 105 पहुंच गई है। इससे पहले वीरवार को जालंधर में सिर्फ तीन मरीज ही पॉजिटिव मिले। इन मरीजों में श्री हजूर साहिब से आया फिल्लौर के गांव बकापुर का रहने वाला 45 साल का व्यक्ति और न्यू संत नगर में रहने वाले पॉजिटिव मरीज का 30 साल का बेटा शामिल हैं। जिला प्रशासन व पुलिस ने गांव बकापुर व आसपास का इलाका सील कर दिया है। वहीं, काजी मोहल्ला में रहने वाला 32 साल के मरीज को कोरोना होने की जानकारी पीजीआइ चंडीगढ़ से सेहत विभाग को मिली है। उसका हलवाई और करियाने का काम है।
स्वास्थय विभाग के एएचओ टीपी सिंह ने पूष्टी करते हुए बताया कि जालंधर जिले के 90 सैंपल भेजे गए थे। इनमें से 6 महिलाओं समेत 16 केस पाँजिटिव आए है। इनमें 2 लोग जालंधर कैंट, 1 गुरु अमरदास कॉलोनी, 1 इंदरा कॉलोनी, 1 फिल्लौर, 1 नूरमहल, 1 बस्ती शेख, 1 सिविल लाइन, 1 आर्मी इंक्लेव,1 बलदेव नगर,1 धीना, 1 राजस्थान से संबंधित और 1 हजूर साहिब जगहों से संबंधित हैं।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.