Categories: JalandharPunjab

जालंधर: साइकिलिंग के शौकीनों के लिए बुरी खबर , पढ़े – ट्रैफिक पुलिस का क्या है कहना

पटियाला में हाईवे पर साइकिल चला रहे दो लोगों को कार के कुचलने की घटना के बाद शहरी ट्रैफिक पुलिस सतर्क हो गई है। ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे पर साइकिलिंग करने पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि इस बारे में अधिकारिक तौर पर कोई आदेश नहीं दिए गए हैं, लेकिन फील्ड में तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी को भी हाईवे पर साइकिलिंग न करने दी जाए।

इस बारे में जालंधर के डीसीपी ट्रैफिक नरेश डोगरा ने कहा कि ,साइकिल पर कोई रिफ्लेक्टर्स या दूसरी तरह की लाइट नहीं होती, जिससे हादसे का खतरा रहता है। इस वजह से लोगों से अपील है कि वह हाईवे पर साइकिलिंग करने न जाएं। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग करने जाने वालों को जागरूक कर रोका भी जाएगा।

आपको बता दे कि., कोरोना की वजह से पिछले चार माह से जिम व योग संस्थान आदि बंद है। इस वजह से लोग अपने शरीर को फीट करने के लिए साइकिलिंग करने लगे है। शहर में कुछ समय से साइकिलिंग की काफी डिमांड हो गई है और कुछ दिनों से प्रदेश के लोगों में साइकिलिंग करने का अलग ही जुनून पैदा हो गया है। शहर में सुबह-सुबह हाईवे पर अकसर लोग साइकिलिंग करते हुए देखे जा सकते है।

लोगों में साइकिलिंग का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि लोग बीस-बीस हजार तक की साइकिलें खरीद रहे है और कई-कई किलोमीटर तक साइकिल पर सफर कर रहे है, लेकिन बीते दिनों पटियाला में हाईवे पर साइकिल चलाते समय हुए हादसे में दो लोगों की जान जाने के बाद प्रशासन व पुलिस ने हाईवे पर साइकिलिंग करने पर पाबंदी लगा दी है।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.