जालंधर 21 जून
(सुखविंदर बग्गा/ मनप्रीत)
जालंधर सूची पिंड में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए ,जिसमें एक पक्ष पर गोली चलाने का मामला सामने आया है |
बताया जा रहा है कि जगराज सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह निवासी गांव मजीठा अमृतसर अपने ससुर परिवार सूची पिंड के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र बलिराम के घर आ रहा था ,तो अचानक रास्ते में गाड़ी निकालने को लेकर सूची पिंड के ही रहने वाले मनिंदर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह के साथ गाड़ी निकालने को लेकर बहस बाजी हो गई |
जिसके बाद मनिंदर सिंह आपने कुछ साथियों समेत जगराज सिंह के ससुर अनिल कुमार के घर पहुंचा और हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसे लेकर जगराज सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से 3 फायर निकालें और गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया | लोगों ने इसकी सूचना गांव निवासियों को दी | सूचना मिलते ही गांव निवासी इकट्ठे हुए और हमलावर को पकड़ कर, इसकी सूचना पुलिस को दी | मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी के प्रभारी सुलखन सिंह ने आरोपी को पकड़ लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी |
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.