Punjab

जालंधर में युवक का क़त्ल कर लाश खेतो में फेंकी,पुलिस अब इसे ब्लाइंड मर्डर मानकर इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी

जालंधर में तेजधार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गई, जिसके बाद लाश को खेत में फेंक दिया गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब खेत के मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी।

जिसके बाद दकोहा चौकी पुलिस खेत में पहुंची। वहां से सबूत खंगालने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस अब इसे ब्लाइंड मर्डर मानकर इसकी गुत्थी सुलझाने में लग गई है।

पुलिस ने शव की जांच की तो उसके दोनों हाथ पर टैटू बने हुए थे। एक हाथ में R लिखा हुआ था। वहीं, दूसरे हाथ पर मां-बेटे की फोटो बनी हुई थी और उसमें सुखविंदर कौर लिखा हुआ था।

मरने वाले युवक की उम्र करीब 25 साल है। फिलहाल पुलिस उसकी फोटो के जरिए आसपास के इलाकों में पड़ताल कर रही है। वहीं, जालंधर के अलावा आसपास के जिलों में भी युवक की तस्वीर भेजकर उसकी शिनाख्त कराई जा रही है।

शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में गांव जोहलां मोड़ के एक किसान ने फोन किया कि उनके यहां खेत में युवक की लाश पड़ी है। इसके बाद दकोहा पुलिस चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि युवक के गले पर किसी धारदार हथियार से जख्म मिला है। शुरुआती जांच में यही लग रहा है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। फिलहाल युवक की शिनाख्त कराई जा रही है ताकि उसके कत्ल की गुत्थी सुलझ सकी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.