जालंधर के कैंट रोड गढ़ा में किराए के मकान में रहने वाले करीब 40 वर्षीय बिल्डिंग तोड़ने और बनाने का ठेका लेने वाले ठेकेदार हनीफ की संदिग्ध हालात में किसी ने हत्या कर दी। ठेकेदार हनीफ का शव उसके कमरे में बिस्तर पर मिला। ठेकेदार हनीफ के सिर पर चोट के गहरे निशान थे।
इसके अलावा उसके मुंह पर भी चोटें लगी हुई थी। ऐसा लग रहा था जैसे उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ और किसी ने उसके सिर पर भारी चीज के साथ हमला किया हो, जोकि उसकी मौत का कारण बनी।
किराए के मकान में रहने वाला हनीफ शनिवार सुबह जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो दोपहर को उसका भतीजा उसे बुलाने के लिए गया तो देखा कि कमरे में बिस्तर पर उसका खून से लथपथ शव पड़ा है।
भतीजे ने शोर मचाया जिसके बाद वहां पर लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही एसीपी हरिंदर सिंह और थाना कैंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.