रविवार को उत्पाती बंदर ने पुलिस वालों की खूब दौड़-भाग करवाई। मामला जालंधर के रामा मंडी चौक का है। बंदर ट्रैफिक पुलिस की चालान बुक लेकर काफी देर तक टेबल पर कब्जा करके बैठा रहा। पुलिस को उसे भगाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। रामा मंडी चौक के एक तरफ जालंधर का कैंट एरिया है तो दूसरी तरफ होशियारपुर हाईवे और सामने जालंधर हाईवे है। चौक पर स्थाई तौर पर नाका पुलिस की तरफ से लगाया जाता है। रविवार को भी लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच नाका लगाया गया।
इस दौरान एक उत्पाती बंदर ने पुलिस वालों की परेशानी बढ़ा दी। वह आया और पुलिस की तरफ से लगाए गए बूथ पर जाकर बैठ गया। उसे इतने से ही संतुष्टि नहीं मिली। वह चालान बुक उलट-पुलट कर देखने लगा और पेन भी हाथ में ले लिया। मानो वह अध्ययन कर रहा हो कि चालान बुक क्या होती है और चालान कैसे काटते हैं। दृश्य कुछ ऐसा लग रहा था कि बंदर खुद चालान काटने जा रहा हो।
इस दौरान पुलिस वाले मूकदर्शक बनकर पूरा घटनाक्रम देखते रहे। जब उन्होंने बंदर को भगाने की कोशिश की तो उसने तुरंत घुड़की देकर उन्हें डरा दिया। हालांकि मौका पाकर एक महिला पुलिसकर्मी किसी तरह चालान बुक लेकर भागने में सफल रही। काफी देर तक पुलिस कर्मी इस उत्पाती बंदर के कारण परेशान होते रहे।
ALSO WATCH –
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.