तरनतारन के कस्बा भिखीविंड के गांव पहुविंड के पास मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने गोलियां मारकर एक मोटरसाइकिल सवार नौजवान की हत्या कर दी।
मृतक जजबीर सिंह गांव दाओके का रहने वाला था। वहीं गोलीकांड के दौरान जजबीर सिंह की पत्नी और मासूम बच्चा बाल-बाल बच गए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
















