Advertisement

रविवार सुबह बदमाशों ने ‘आप’ पार्षद की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी है। जानकारी अनुसार, ‘आप’ पार्षद अकबर भोली सुबह जिम जा रहे थे तब 2 बदमाशों की ओर से इस वारदात को अंजाम दिया गया। अकबर भोली वार्ड नं. 18 के एम.सी. थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमालवर फरार हो गए |

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच जांच शुरू कर दी है। इस वारदात होने के बाद लोगों में सहम का माहौल है। जिक्रयोग्य है कि सरेआम हत्या को अंजाम देना अपने आप में सवाल खड़ा करता है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है |

Advertisement