Amritsar

Amritsar News: सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास एक और धमाका, अब तक का यह तीसरा ब्लास्ट

अब तक 5 अरेस्ट, 8 बम भी मिले

पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। स्वर्ण मंदिर मैनेजमेंट ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी।

रात को ही पुलिस ने वहां पहुंचकर धमाके वाली जगह को सील कर दिया। फोरेंसिक टीमें मौके से सैंपल ले रही हैं। 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ये लड़का-लड़की सराय के 225 नंबर रूम में रुके हुए थे। उनसे एक संदिग्ध बैग भी बरामद हुआ है। दोनों गुरदासपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले शनिवार और सोमवार को धमाके हो चुके हैं। इनमें कम डेंसिटी वाले क्रूड बम का इस्तेमाल किया गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि अमृतसर में कम तीव्रता वाले विस्फोट का मामला सुलझ गया है। इन मामलों में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनका मकसद सिर्फ शांति भग करना था। इन्होंने धमाकों के लिए फटाखों का बारूद इस्तेमाल किया था।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पुलिस धमाकों को गंभीरता से नहीं ले रही। ऐसा लगता है कि सरकार ऐसी स्थितियों को संभालने में सक्षम नहीं है। सिखों के सबसे बड़े धर्मस्थल पर बार-बार धमाकों से कई सवाल और चिंताएं हो रही हैं। धमाकों से दरबार साहिब आने वाली संगत दहशत में है।

कालका निवासी चश्मदीद स्वर्ण बाज सिंह ने बताया कि वह रात श्री गुरु रामदास जी सराय में रुका हुआ था। पहले सब नार्मल था। फिर अचानक धमाका हुआ। घड़ी देखी तो रात के12.10 बजे थे। सुबह 4.30-पौने पांच बजे के करीब पुलिस पहुंच गई। कमरा नंबर 225 से एक लड़का और लड़की को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। बाद में पता चला कि उनसे बम भी बरामद किए गए हैं। रात में धमाके के बाद संगत में पैनिक की स्थिति बन गई। सेवादारों ने सभी को शांत रहने को कहा। सभी ने सोचा कि कुछ भारी चीज गिरी है। फिर सभी सो गए। सुबह पता चला कि धमाका हुआ था।

पहला धमाका 6 मई को देर रात करीब 12 बजे हैरिटेज स्ट्रीट पर हुआ था। इससे सारागढ़ी पार्किंग में खिड़कियों पर लगा कांच चारों तरफ फैल गया था। 5 से 6 श्रद्धालु घायल हो गए थे।

दूसरा धमाका 8 मई को गोल्डन टेंपल से 800 मीटर दूर हैरिटेज स्ट्रीट पर ही सुबह 6.30 बजे हुआ था। पुलिस ने बताया था कि बम को कोल्ड ड्रिंक के टिन में डालकर लटकाया गया था। इसमें किसी को नुकसान नहीं हुआ था।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.