Amritsar

अमृतसर में मोबाइल लौटाने के बदले 500 रुपये मांगने वाला एएसआइ सस्पेंड

सीएम भगवंत मान को पर्यटक का ट्वीट

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के एएसआइ शीशपाल सिंह को सीएम भगवंत सिंह मान आदेश पर जीआरपी हैड क्वार्टर ने निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं एएसआइ को पटियाला स्थित जीआरपी हैड क्वार्टर में लाइन हाजिर कर सारे मामले के जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि एएसआइ शीश पाल सिंह ने दिल्ली के पर्यटक अमित कुमार का खोया फोन देने की एवेज में पांच सौ रुपये रिश्वत मांगी थी।

रविवार की रात अमित कुमार नाम का युवक ट्रेन से अमृतसर से विशाखापट्टनम जा रहा था। उसका मोबाइल रेलवे स्टेशन पर गिर गया था। किसी तरह मोबाइल एएसआइ के हाथ लग गया। जब अमित ने अपने किसी अन्य दोस्त के मोबाइल से अपने मोबाइल पर रिंग की तो उसे एएसआइ ने उठाया। वह जब मोबाइल लेने जीआरपी थाने पहुंचा तो एएसआइ ने उससे 500 रुपये की मांग की। इस बारे में अमित कुमार ने ट्वीट के माध्यम से सीएम को शिकायत की थी।

अमित कुमार ने सीएम भगवंत सिंह मान को ट्विट करके शिकायत की और बताया कि वह अमृतसर से बुरी यादें लेकर अपने साथ जा रहा है। उसने शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ नौ अप्रैल को गुरु नगरी पहुंचा था। दरबार साहिब और अन्य धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने के बाद वह रविवार को अमृतसर से विशाखापट्टनम जाने वाली ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था।

वहां उसने अपना मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट पर लगा दिया था। मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट से नीचे गिर गया। किसी ने मोबाइल उठाकर वहां ड्यूटी कर रहे एएसआइ शीशपाल सिंह को दे दिया। मोबाइल तलाशते तलाशते वह एएसआइ के पास पहुंच गया, जिसे उसने हाथ में पकड़ रखा था।

उसने एएसआइ को बताया कि वह उसका मोबाइल है। एएसआइ ने उसे कहा कि अगर उसका मोबाइल है तो पासवर्ड बताए। उसने पासवर्ड लगाकर मोबाइल का लाक भी खोल दिया। अमित ने आरोप लगाया कि एएसआइ ने उससे 500 रुपये खर्च मांगा। जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया एएसआइ ने उसे परसों आकर मोबाइल ले जाने की हिदायत दी। मोबाइल लेने के लिए उसका दिल्ली से आना काफी कठिन था। अमित कुमार ने आरोप लगाया कि 500 रुपये देने के बाद उसे मोबाइल वापस मिला। घटना के बाद उसने पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ट्विट पर घटना की जानकारी दी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.