drugs by pakistan
अमृतसर में बीएसएफ जवानों ने शनिवार को भारतीय क्षेत्र मुल्लाकोट में पाकिस्तान की ओर से घुसा ड्रोन गांव बच्चीविंड के गेहूं के खेत में एक बैग गिरा कर लौट गया। हालांकि बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर उसे मार गिराने की कोशिश की। बीएसएफ की तरफ से शुरू किए सर्च अभियान के दौरान एक बड़ा बैग मिला, जिसके अंदर 3 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक अमृतसर सेक्टर हेडक्वार्टर के तहत जवान 15 अप्रैल की सुबह करीब 3 बज कर 21 मिनट पर सीमांत इलाका में गश्त कर रहे थे। इस दौरान बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) मुल्लाकोट इलाका में जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से घुसे एक ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने तुरंत ड्रोन पर फायरिंग कर दी। बीएसएफ जवानों ने इस बीच ही गांव बच्चीविंड के एक खेत में कुछ चीज गिरने की आवाज सुनी। जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया और वहां सर्च अभियान शुरु कर दिया।
सर्च के दौरान बल के जवानों को बच्चीविंड गांव के एक गेहूं के खेत में गिरा एक बड़ा बैग मिला। जिसके अंदर हेरोइन के तीन पैकेट (3.2 किलो) मिली। जिसके साथ एक लोहे का रिंग और एक चमकीली स्ट्राइप अटैच किया गया था। बल के जवान पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके में सर्च अभियान लगातार चला रहे हैं, ताकि अगर ड्रोन कहीं कुछ और भी गिरा कर गया है, तो उसे भी बरामद किया जा सके।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.