chandigarh medical college
चंडीगढ़: सोमवार रात करीब पौने 11 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में MBBS की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। मृतका के पास से दो पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है।
मृतका की पहचान श्रुति त्यागी के रूप में हुई है, जो हरियाणा के जगाधरी की रहने वाली थी। वह सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल नंबर-4 में रह रही थी। सोमवार को जब वह किसी का फोन नहीं उठा रही थी तो उसके साथ पढ़ने वाली लड़कियों ने उसके कमरे में जाकर देखा। वहां का दृश्य देखकर वे एकदम चौंक गईं।
श्रुति बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके गले में रस्सी का टुकड़ा था और आधा टुकड़ा पंखे पर लटका हुआ था। इस घटना की सूचना उन्होंने GMCH प्रशासन को दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छात्रा के परिजनों को भी इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। आज छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.