Jalandhar

सस्ते का लालच पड़ा महंगा:फर्जी आर्मी अफसर बन OLX के जरिये ठगे 25 हजार..

जालंधर में एक व्यक्ति OLX से सस्ती स्कूटी खरीदने के झांसे में ठगी का शिकार हो गया। जिस स्कूटी की डील 18 हजार में हुई थी, उसके बदले ठग अब तक 25 हजार ले चुके हैं।

ठगी की पोल खुलने के बावजूद वो बार-बार फोन कर और पैसे मांग रहे हैं। यह पूरी ठगी फर्जी आर्मी अफसर बनकर अंजाम दी गई। परेशान युवक पुलिस के साइबर सेल पहुंचा। जांच के बाद ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

डील फाइनल कर कुछ रुपये जमा करवा दिए

रामा मंडी लद्देवाली के रहने वाले प्रेम सिंह ने बताया कि उसने OLX पर 18 हजार में स्कूटी का विज्ञापन देखा। यह स्कूटी साहिल कुमार की पत्नी सुनीता के नाम पर बताई गई। उसने विज्ञापन में दिए फोन पर बात की और 18 हजार में डील फाइनल हो गई। पहले उन्होंने कहा कि 18 हजार देकर स्कूटी ले जाना। फिर थोड़ी देर में कॉल आया कि और भी ग्राहक हैं, इसलिए डील पक्की करने के लिए वो 3 हजार रुपये एडवांस जमा कर दें। उसने गूगल पे से एक हजार डलवा दिए। इसके बाद भी वो पैसे मांगते रहे। जिसके बाद प्रेम सिंह ने पहले 7 हजार 100, फिर 8 हजार और डलवा दिए।

फिर पूरी रकम मांगी

जिसके साथ प्रेम की बात हो रही थी, उसने कहा कि वो पैसे जमा करवा दे तो स्कूटी उसे कूरियर से भेज देगा। प्रेम ने कहा कि वो रामा मंडी के जौहल अस्पताल के पास स्कूटी लेकर आ जाए और रुपये ले जाए। फिर वो कहने लगा कि मैं आर्मी अफसर हूं, बाहर नहीं आ सकता। रुपये जमा करवा दो, स्कूटी देकर कूरियर वाले को भेज देता हूं।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.