Technology

रिलायंस जियो का मेगा प्लान:मिलेगी 200Tbps की स्पीड, 5G स्पीड के लिए 16 हजार किलोमीटर के दो नए समुद्री डेटा केबल डाल रही, भारत समेत यूरोप से सिंगापुर तक कनेक्टिविटी होगी मजबूत

रिलायंस जियो अगली पीढ़ी की दो सबमरीन केबल डालेगा। इसे भारत और पूरे भारतीय रीजन की डेटा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है।

जियो ने इसके लिए विश्व कई प्रमुख वैश्विक साझेदारों और विश्व स्तरीय सबमरीन केबल सप्लायर सबकॉम के साथ हाथ मिलाया है।

200Tbps की स्पीड मिलेगी
2016 में जियो के लॉन्च के बाद से ही भारत में डेटा की मांग में असाधारण उछाल आया है। डेटा खपत में आए इस उछाल की वजह से भारत आज अंतर्राष्ट्रीय डेटा नेटवर्क मानचित्र पर उभर आया है। यह हाई स्पीड सिस्टम करीब 16,000 किलोमीटर की दूरी तक 200Tbps से अधिक की क्षमता प्रदान करेगा।

5G, IoT जैसे काम में मिलगी मदद
रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट, मैथ्यू ओमन ने कहा, “भारत में डिजिटल सेवाओं और डेटा खपत के मामले में रिलायंस जियो नेटवर्क सबसे आगे है। स्ट्रीमिंग वीडियो, रिमोट वर्कफोर्स, 5G, IoT जैसी मांगों को पूरा करने के लिए, इस अपनी तरह के पहले भारत-केंद्रित IAX और IEX सिस्टम बनाने का नेतृत्व जियो कर रहा है। 

किन देशों से कनेक्टिविटी मिलेगी
इससे मुंबई, चेन्नई, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर तक एक्सप्रेस कनेक्टिविटी मिलेगी। IEX प्रणाली भारत को यूरोप में इटली मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका तक जोड़ेगा।

IAX और IEX सिस्टम रिलायंस जियो के ग्लोबल फाइबर नेटवर्क से भी जुड़ती हैं, जो अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों को कनेक्ट करती है। IAX के 2023 के मध्य में सेवा के लिए तैयार होने की उम्मीद है, जबकि IEX 2024 की शुरुआत में सेवा के लिए तैयार हो जाएगा।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

23 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.