World

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी, 2 दिन भारी बारिश और तूफान का आसार..

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाने वाला है. सूबे के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में मंगलवार को अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल में 19 और 20 मई को भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मैदानी और मध्‍य पर्वतीय इलाकों में इसका खासा असर रह सकता है.. 21 मई को भी येलो अलर्ट रहेगा. हिमाचल में 23 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है. हालांकि, दक्षिण भारत में आए तूफान टाउते का असर हिमाचल में नहीं होगा.

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 से 21 मई तक मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के कई क्षेत्रों में अधिक बादल बरसने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में कहीं-कहीं बर्फबारी होने की संभावना भी है.

ऐसा रहेगा मौसम 
18 मई – येलो अलर्ट, तेज हवाएं, देर रात हल्की बारिश 
19 मई – ऑरेंज अलर्ट, अंधड़, भारी से भारी बारिश के आसार 
20 मई – ऑरेंज अलर्ट, अंधड़, भारी बारिश का पूर्वानुमान 
21 मई – हल्के बादल, बूंदाबांदी 

गुजरात, राजस्थान होते हुए हरियाणा में आएंगी नम हवाएं 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान ताउते के कारण गुजरात व राजस्थान होते हुए नमी वाली हवाएं हरियाणा की तरफ आएंगी। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में 18 मई को मौसम में बदलाव आएगा। इसका असर 21 मई को कम हो जाने की संभावना है। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.