COVID Latest Update

UP:दुल्‍हन का घूंघट बना बवाल की वजह, कोरोना जांच के दौरान दुल्‍हन का घूंघट हटाने की बात पर हुआ बवाल..

यूपी के अलीगढ़ में कोरोना जांच के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम द्वारा दुल्‍हन का घूंघट हटवाने की बात कहने से बवाल मच गया.

 मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आदेश पर इस समय पूरे उत्‍तर प्रदेश में शहर से लेकर गांव तक कोरोना संक्रमण की जांच का दौर चल रहा है. इस बीच ग्रामीणों द्वारा जांच न कराने के कई मामले सामने आए हैं, अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव शाह नगर सोरौला में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों पर टीम के लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटने का आरोप है. इसके साथ ही जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए. जांच सेंपल तोड़ते हुए व जांच सेंपल कीटों को भी ग्रामीणों तोड़कर फेंक दिया. टीम ने गांव से भाग कर जान बचाई. उसके बाद टप्पल थाने में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. 

दुल्‍हन का घूंघट बना बवाल की वजह

पुलिस के मुताबिक, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम पर हमले के पीछे दुल्‍हन का घूंघट मुख्‍य वजह बना. गांव के 37 से ज्‍यादा महिला और पुरुषों ने अपनी कोरोना जांच करवा ली थी, इस बीच एक नवविवाहिता भी जांच के लिए पहुंच गई. जबकि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम के एक कर्मी को कोरोना जांच के लिए नवविवाहिता के नाक और मुंह के सैंपल लेने थे और इस वजह से उसने घूंघट हटाने के लिए बोल दिया. जबकि दुल्‍हन ने जांच केंद्र पर गांव के कई बुजुर्ग और लड़कों के खड़े होने के कारण अपना घूंघट हटाने से इंकार कर दिया. इसके बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के कर्मी ने कहा कि बिना घूंघट हटाए सैंपलिंग नहीं हो सकती, तो वहां मौजूद गांव के कुछ लड़कों ने लात-घूसों से टीम पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. इसके बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने न सिर्फ सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया बल्कि अज्ञात लोगों के खिलाफ टप्‍पल थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. यही नहीं, पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है.

One News 18

Recent Posts

DA बकाया मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट का झटका, मुख्य सचिव पर ₹1 लाख जुर्माना; 3 नवंबर को तलब

पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, मुख्य सचिव पर ₹1 लाख जुर्माना; 3 नवंबर को…

2 days ago

धरोहर कल्चर सोसायटी रजिस्टर्ड की तरफ से आयोजित रस गायन वाद्य नृत्य प्रोग्राम का आयोजन

धरोहर कल्चर सोसायटी रजिस्टर्ड की तरफ से आयोजित, रस गायन वाद्य नृत्य प्रोग्राम का आयोजन…

3 days ago

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

4 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

2 months ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

This website uses cookies.