जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग स्थित भोगपुर में एक तेज रफ्तार ट्राले ने ट्राली, कार व एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें जालंधर में तैनात तीन पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जालंधर में तैनात तीन पुलिस कर्मचारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर ड्राइवर व सहायक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार भोगपुर की तरफ से आ रहे एक ट्राले में ड्राइवर व उसका सहायक शराब पी रहे थे। जैसे ही वह जालंधर से भोगपुर के आदमपुर टी प्वाइंट के पास पहुंचा तो पहले आगे जा रही एक ट्राली को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी पुलिस कर्मचारियों की गाड़ी पर जा चढ़ा।
इसमें दो पुलिस मुलाजिम कंधाला जट्टा निवासी एएसआइ जसविंदर सिंह और होमगार्ड जवान भोगपुर निवासी गुरसेवक घायल हो गए। इसी दौरान जालंधर जा रहे बाइक सवार पुलिस मुलाजिम होशियारपुर के थाना टांडा के गांव धूत खुर्द निवासी संजीव कुमार भी ट्राले की चपेट में आ गया। तीनों घायलों को भोगपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां संजीव कुमार की मौत हो गई।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.