hoshiarpur tanker blast
पंजाब के आदमपुर इलाके से एक बड़ी दुर्घटना की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जालंधर–होशियारपुर रोड पर आदमपुर के मंडियाला अड्डे के पास एक गैस टैंकर में अचानक आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण आसपास के कई घरों की छतें तक उड़ गईं और सड़क किनारे बसे दुकानों को भी काफी नुकसान हुआ है।
सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि एलपीजी टैंकर में आग लगने के बाद धमाका इतनी जोर से हुआ कि फैली गैस के कारण पूरा गांव आग की लपटों में बदल गया। अब तक इस हादसे में लगभग 100 लोगों के जल जाने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां आवागमन रोक दिया है और गांव के घरों में आग में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद गैस फैलने से लोग घरों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं तथा 3 से 4 किलोमीटर दूर डेरों में चले गए हैं।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। हादसे के गवाह गुरमुख सिंह ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब टैंकर एक वाहन से टकराने के बाद पलट गया। जैसे ही टैंकर पलटा, उसमें धमाका हुआ, इसलिए लोगों को लगा कि बम धमाका हुआ है।
वहीं मौके पर बचाव कार्य जारी है, और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि गैस सिलेंडर वाले वाहनों और टैंकरों के परिवहन में हमेशा उच्च सतर्कता रखी जानी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा नियमों और आपातकालीन तैयारियों की जरूरत को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घबराएँ नहीं और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.