लाडोवाल टोल प्लाजा के निकट स्कूटर व मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियारों के बल पर पीआरटीसी बस के कंडक्टर को लूटने का प्रयास किया। कंडक्टर द्वारा विरोध किए जाने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और गले में पहनी चैन लूटकर फरार हो गए। वहीं सूचना देने के बावजूद भी काफी समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो यात्रियों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
यात्रियों के प्रदर्शन से नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। काफी देर बाद पहुंची थाना लाडोवाल पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और ट्रैफिक को संचालित करने के प्रयास में जुट गई। बस कंडक्टर साहिल ने बताया कि तीन बदमाशों ने बस रुकने का इशारा किया।
बस रोकते ही बदमाशों ने उसे नीचे उतार लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके गले में पहनी चैन उतार ली और पैसों वाला बैग छीनने लगे। इस पर बस ड्राइवर और सवारियों द्वारा शोर मचाने पर बदमाश असलहा दिखाते हुए मौके से फरार हो गए।
साहिल ने आरोप लगाया है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दे दी थी मगर डेढ़ घंटा गुजरने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसी के चलते बस घटनास्थल पर ही खड़ी थी और लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था जिसके चलते कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.