Kapurthala

कपूरथला के वकील को NIA ने किया डिटेन, अमृतपाल से जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया पर की थी शेयर

पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत जिला न्यायालय कपूरथला में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील को उठाया है। पता चला है कि वकील राजदीप सिंह ने फरार चल रहे वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल को लेकर कुछ कंटेंट अपनी फेसबुक वाल पर शेयर किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस और एनआईए ने हरकत में आकर वकील को डिटेन किया है।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वकील राजदीप सिंह को डिटेन करने के बाद उससे अमृतपाल को लेकर उनके संबंधों और अमृतपाल कहां पर है इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पर दूसरी तरफ जिला कपूरथला बार एसोसिएशन ने अपने वकील को बिना किसी नोटिस के हिरासत में लेने का कड़ा संज्ञान लिया है। इसे गैर कानूनी करार दिया है।

कपूरथला कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले राजदीप सिंह जो कि मूल रूप से जिला होशियारपुर एवं उपमंडल दसूहा के गांव बाबक (गोडेवाला) के रहने वाले हैं की गिरफ्तारी को कपूरथला बार एसोसिएशन ने गैर कानूनी करार देते हुए हड़ताल कर दी है। बार एसोसिशन ने कोर्ट कहा है कि आज कोर्ट में कोई वकील नहीं जाएगा और नो वर्क डे रखा जाएगा।

बार एसोसिएशन ने अपने नो वर्क डे डिक्लेयर करने वाले पत्र में लिखा है कि राजदीप सिंह पांवचा साहिब गए हुए थे। वह वहां से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में ही बिना किसी पूर्व नोटिस पंजाब पुलिस और एनआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी सिर्फ इसलिए की गई है कि उन्होंने अमृतपाल को लेकर अपने फेसबुक वाल पर कुछ कंटेंट डाला था।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.