दुकानों को चरणबद्ध तरीके से खुलने देने के ऐलान के अलावा मुख्यमंत्री ने आवास क्षेत्र के लिए कई प्रोत्साहन/रियायतों की घोषणा की. कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच उन्होंने सरकारी विद्यालयों में बस 50 प्रतिशत शिक्षकों के आने और बाकी के घर से ऑनलाइन कक्षाएं लेने का आदेश दिया.
पंजाब में कोविड-19 संबंधी 40 प्रतिशत मौत पिछले 44 दिन में हुई हैं जिससे राज्य में महामारी की दूसरी लहर की भयावहता का पता चलता है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में 31 मार्च तक कोरोना वायरस संक्रमण से 6,868 लोगों की मौत हुई थी.
14 मई को यह आंकड़ा बढ़कर कुल 11,477 लोगों की मौत का हो गया, यानी इस साल अप्रैल से लेकर कुल मौतों के आंकड़े में 4,609 की वृद्धि हुई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि गंभीर लक्षण वाले तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का अस्पताल देर से पहुंचना मौतों का मुख्य कारण है.
पंजाब में 11 मई को महामारी से रिकॉर्ड 217 लोगों की मौत हुई थी. पिछले कई दिन से राज्य में हर रोज 100 से अधिक लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हो रही है. लुधियाना पंजाब के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल है जहां इस साल एक अप्रैल से 14 मई तक 538 लोगों की मौत हुई है। इस अवधि में अमृतसर में 515 लोगों की मौत महामारी से हुई है. अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मृत्युदर 2.6 प्रतिशत है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में यह दर 0.8 प्रतिशत है.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.