Ludhiana

LUDHIANA BIG BREAKING – ओवरटेक कर रही गाड़ी से टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर को लगी आग, जिंदा जले लुधियाना के एसीपी और गनमैन

लुधियाना में समराला के गांव दयालपुरा के पास चंडीगढ़ रोड मैन हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर में बेकाबू हुई फॉर्च्यूनर में आग लग गई। इसमें लुधियाना पूर्वी से एसीपी संदीप सिंह और उनके गनमैन प्रभजोत सिंह जिंदा ही जल गए। गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी है जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

सूचना मिलने के बाद समराला पुलिस के उच्च अधिकारी और थाना समराला के पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस स्कॉर्पियो कार चालक का भी पता लगाने में जुट गई है।

लुधियाना के पूर्वी सबडिवीजन में तैनात एसीपी संदीप सिंह अपने सरकारी गनमैन प्रभजोत सिंह और ड्राइवर के साथ फॉर्च्यूनर कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी समराला के गांव दयालपुरा के पास हाईवे पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। इससे फॉर्च्यूनर बेकाबू हो गई और कार में आग लग गई।

कार में सवार एसीपी और उनके गनमैन दरवाजा खोलने की कोशिश में जुटे रहे, मगर कार का दरवाजा नहीं खुला। जिस कारण दोनों ही जिंदा जल गए। आसपास के लोगों ने कार में आग पर काबू पाया और कार के दरवाजे खोले। तब तक दोनों जल चुके थे। घायल ड्राइवर को लोगों ने ही अस्पताल में दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि कार पूरी तरह से जल गई है। थाना समराला पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.