मोहाली स्थित दफ्तर के कांच टूटे, हैंड ग्रेनेड या रॉकेट हमले की आशंका
पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर सोमवार देर रात हमला हुआ है। इसके फ्रंट साइड में बड़ा धमाका हुआ है। जिससे दफ्तर के कांच टूट गए। शुरूआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दूर से यह विस्फोटक फेंका गया। इस वजह से इसे हैंड ग्रेनेड या रॉकेट से हमले की आशंका जताई जा रही है।
शुरूआती जानकारी में पता चला है कि इंटेलिजेंस विंग की दूसरी मंजिल पर यह ब्लास्ट हुआ है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। मीडिया को भी दफ्तर से दूर रोक दिया गया है।
मोहाली पुलिस ने बयान दिया है कि धमाका हलका हुआ है। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया है।
घटना का पता चलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। पंजाब पुलिस के तमाम बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। हाल ही में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल के बाहर बम मिला था। जिसके बाद पूरे पंजाब में पुलिस समेत दूसरे विभागों की सरकारी बिल्डिगों में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.