SIDHU MOOSEWALA HAWELI BHAGWANT MAAN VISIT
गायक-राजनेता सिद्धू मूसेवाल के गांव में सीएम भगवंत मान के दौरे को लेकर सुबह ही बवाल खड़ा हो गया. भगवंत मान को आज सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने आना था, जिसके चलते गांव के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. इस दौरान रूट डायवर्ट किया गया था और लोगों को सिद्धू मूसेवाला के घर जाने से रोका जा रहा था. इसके अलावा लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही थी. हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है.
लोगों ने नाकों का सुबह ही विरोध करना शुरू कर दिया. इस बीच मानसा के डीसी और एसपी को भी मौके पर पहुंचना पड़ा है. सीएम मान को सिद्धू मूसेवाला के मानसा स्थित पैतृक गांव में शोक व्यक्त करने के लिए जाना था, जिसके चलते गांव में उनकी हवेली के आसपास पुलिस ने सुबह ही सुरक्षा कड़ी कर दी थी.
इस दौरान गांव के लोग जब अपनी दिनचर्या के लिए निकले तो रूट डायवर्ट किए जाने के कारण उन्हें दूसरी ओर से जाने का कहा गया. इस बीच कई ग्रामीणों की पुलिस के साथ बहस हो गई. मामला देखते ही देखते बढ़ गया. ग्रामीणों ने इस बीच सीएम मान का भी विरोध करना शुरू कर दिया. हालात देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा.
राज्य सरकार ने मूसेवाला के दाह संस्कार में सीएम का प्रतिनिधित्व करने के लिए किसी को भी नहीं भेजा था. मान ने गुरुवार को दो कैबिनेट मंत्रियों- हरपाल चीमा और कुलदीप सिंह धालीवाल को मूसेवाला के शोक संतप्त परिवार से मिलने भेजा था. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और सुनील जाखड़ सहित भाजपा नेताओं की एक टीम ने भी मूसेवाला के माता-पिता से भी मुलाकात की है.
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और उनकी सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल भी मूसेवाला के माता-पिता से मिलने पहुंचे थे, जबकि सीएम मान अभी तक उनके घर नहीं पहुंचे हैं. इस बीच सत्तारूढ़ दल ने विपक्षी राजनीतिक संगठनों पर मूसेवाला की मौत पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना ने अकाली दल और कांग्रेस के दोहरे मानकों को उजागर कर दिया है.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.