Categories: PunjabTaran Taaran

गिरफ्तार खालिस्तानी आतंकियों ने उगले राज, बताया- निशाने पर थे कई बड़े हिंदू नेता

आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब के कई बड़े धार्मिक और राजनीतिक नेता भी थे. गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों ने पुलिस को इन नेताओं के नाम भी बताए हैं, जिनको सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया गया है.

पिछले दो हफ्तों के दौरान पंजाब के तरनतारन से पकड़े गए दर्जनभर खालिस्तानी आतंकवादियों से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आईएसआई और खालिस्तानी आतंकी पंजाब में 26/11 जैसी बड़ी आतंकवादी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब के कई बड़े धार्मिक और राजनीतिक नेता भी थे. गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों ने पुलिस को इन नेताओं के नाम भी बताए हैं, जिनको सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया गया है.

खालिस्तानी आतंकवादियों के कब्जे से मिले हथियारों के जखीरे में कुछ हथियार ऐसे थे, जिनको जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को दिए जाने थे, तो कुछ हथियार बाबा बलवंत सिंह नाम के खालिस्तानी समर्थक को सौंपे जाने थे. बाबा बलवंत सिंह साल 2016 में 3 टारगेट किलिंग के मामलों में जेल की सलाखों के पीछे बंद है.

 खालिस्तानी समर्थकों द्वारा अब तक पंजाब में आधा दर्जन से अधिक हिंदू और दूसरे धर्मों के नेताओं को निशाना बनाया जा चुका है. पंजाब पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने जांच जारी होने की बात करके इस सवाल को टाल दिया. साथ ही कहा कि बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल कहीं न कहीं तो होना था.

रविवार को तरनतारन में गिरफ्तार किए गए चार आतंकवादियों का संबंध निहंग समुदाय के डेरे से है, जिसकी जांच की जा रही है. उधर पंजाब के तरनतारन में हथियारों के जखीरे बरामद होने के बाद पंजाब के कई जिलों में हाई अलर्ट है और पुलिस अतिरिक्त चौकसी बरत रही है. राज्य के पठानकोट गुरदासपुर सहित कई जिलों में सड़कों की नाकाबंदी की गई है और आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है.

दरअसल, पठानकोट से सटी लखनपुर सीमा से हथियार पंजाब पहुंचे थे, जिससे पंजाब पुलिस की जमकर किरकिरी हुई. पुलिस अब भी आतंकवादियों को हथियार मुहैया करवाने वाले लोगों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में हाईअलर्ट है और सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है, जिसके चलते आतंकवादी और नशा तस्कर अब ड्रोन का इस्तेमाल करके पंजाब के रास्ते हथियारों और नकली करंसी की सप्लाई की कोशिश कर सकते हैं.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.