Punjab

शंभू बार्डर पर जा रहे किसान और कार से टक्कर में बुलेट सवार Jalandhar के युवक की मौत, FIR दर्ज

पंजाब के Jalandhar में रामामंडी होशियारपुर रोड पर गांव जोहलां के मछली गेट के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक I-20 कार नंबर PB 09AN 4921 तेज रफ्तार के कारण बुलेट बाइक PB 08DF 0846 से टकरा गई। हादसे के दौरान बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) टीम प्रभारी ASI द्वारका दास ने बताया कि उन्हें एक राहगीर ने दुर्घटना की सूचना दी थी, जिस पर वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस सहायता प्रदान की। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जोहल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक दलजीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गांव विरकां को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दूसरे युवक मनदीप सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव कंगनीवाल का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि I-20 कार ड्राइवर करमजीत सिंह पुत्र हरबलास निवासी भगवानपुर, कपूरथला अपने परिवार के साथ माता चिंतपूर्णी के दरबार से माथा टेक कर वापस कपूरथला जा रहा था, जबकि बुलेट सवार मृतक दलजीत सिंह नंगल-शमां की ओर से आ रहा था। वहीं, SSF टीम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पतारा थाने के ASI जीवन शर्मा ने बताया कि फिलहाल बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.