सोढ़ल रोड पर जैन करियाना स्टोर के मालिक सचिन जैन की गोली मार हत्या करने वाले दो आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस ने आरोपी अर्शप्रीत सिंह उर्फ वड्डा प्रीत निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर व दीपक निवासी हरीपुर आदमपुर की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस का दावा है कि इन्हीं आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि यह आरोपी करियाना स्टोर मालिक सचिन जैन से रुपए लूटने के इरादे से आए थे। जब उन्होंने रुपए मांगे तो सचिन जैन ने इनका विरोध किया। उनमें हाथापाई हुई तो इन लुटेरों ने गोली चला दी। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपियों के ठिकाने के बारे में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं, जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
DCP इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने कहा कि 3 नकाबपोश आरोपियों ने इस वारदात काे अंजाम दिया है। आरोपियों को केस में नामजद कर लिया गया है। आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। जिसकी वजह से इन दो आरोपियों के बारे में सुराग मिला है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.