महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। रविवार शाम चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिल्खा सिंह भी पीजीआई चंडीगढ़ में आईसीयू में भर्ती हैं। इस वजह से वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए हैं।
मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह भारतीय महिला वालीबॉल टीम की कप्तान रह चुकी थीं। रोम ओलंपिक के बाद उनकी शादी हो गई थी। उनकी। जब दोनों इंडो-सिलोन खेलों में हिस्सा ले रहे थे तभी उनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। एक बार निर्मल ने किसी पत्रकार से बातचीत करते हुए बताया था कि शादी से पहले मिल्खा सिंह की बहुत बड़ी फैन थी और ऑटोग्राफ लेती रहती थी।
वे इतने स्मार्ट और फेमस थे कि प्यार तो होना ही था। इनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा जीव मिल्खा सिंह एक मशहूर गोल्फर हैं। वर्ष 1999 में मिल्खा ने शहीद हवलदार बिक्रम सिंह के सात वर्षीय पुत्र को गोद लिया था।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.