थाना सात के क्षेत्र मिठ्ठापुर में आज तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई है ,जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है । मृतक की पहचान भार्गव कैंप के राज कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी गौरव सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
थाना सात के एएसआई गुरनाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर शराब की दो पेटियां लेकर मिठ्ठापुर से गुजर रहे थे। इस दौरान 66 फुटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उऩ्हें टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक्टिवा चला रहे राज कुमार की मौत हो गई।
एएसआई ने बताया कि पुलिस चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़ कर भाग निकला है। एएसआई ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि ये दोनों युवक कहां से शराब लेकर आ रहे थे और किधर जा रहे थे। घायल युवक से पूछताछ के बाद यह साफ होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.