जालंधर
(सुखविंदर बग्गा / कैमरामैन गौरव )
जालंधर के विनय नगर में एक युवक ने अपने बुजुर्ग रिटायर्ड फौजी-बाप और मां को पीट कर घर से बाहर निकाल दिया | वह विनय नगर से लंम्मा पिंड मे पैदल पहुंचे और दुकान के बाहर बने फुटपाथ ऊपर सो गए |
सैर कर रहे लोगों ने जब उन्हें देखा, तो उठाकर पूछा तो रिटायर फौजी हरभजन सिंह पुत्र आत्माराम निवासी विनय नगर ने बताया कि,उनका बेटा नशे का आदी है और आज उन्हें मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया,तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी|
मौके पर पहुंची पीसीआर टीम 54 के एएसआई जसवीर सिंह व एचसी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग मां-बाप के लिए मसीहा बने | लोगो की मदद से दोनों को घर छोड़ने के लिए ले गए और जब घर जाकर दरवाजे की घंटी को बजाया तो युवक ने घर की छत से देखा तो घर के बाहर पुलिस खड़ी थी |
पुलिस को देख कर दूसरी मंजिल से खाली प्लाट में छलांग लगाकर फरार हो गया | जब पुलिस ने आवाज सुनी तो खाली प्लाट में तफ्तीश की ,लेकिन कुछ भी नहीं मिला | पुलिस ने उस युवक का पीछा किया तो कुछ ही दूरी से उसे पकड़ कर थाना रामामंडी पुलिस के हवाले कर दिया | लेकिन पकड़े गए युवक ने सभी आरोपों को झूठा बताया है | फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी |
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.